प्रदेश के सफाई कर्मी कर रहे हैं हड़ताल

18 सूत्री मांगो को लेकर कर रहे हैं हड़ताल

नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं  सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से शहर में साफ-सफाई की स्थिति बद से बदतर हो गई है जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है.. और बारिश की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। 

 

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों का विरोध  किया साथ ही वे सरकार से मांग कर रहे हैं उन्हें नियमित किया जाए उनके वेतनों में वृद्धि की जाए  साथ ही सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त करने समेत नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत प्राइवेट संविदा कर्मियों जैसे सफाई मित्र, वाहन चालकों को नियमित किए जाने की मांग की सफाई कर्मचारियों ने बताया की  प्रदेश संगठन द्वारा मई एवं जून माह में किए गए पत्राचार पर कोई कार्यवाही नहीं होने से खंडवा निवासी वाल्मीकि समाज की बहन रंजीता चौहान वाल्मीकि बीते 10 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठी हुई हैं मगर प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है जिस कारण प्रदेश संगठन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए वही कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सफाई कर्मियों के कारण मोरवा, बैढन शहर में जगह-जगह कचरे का ढेर दिखने लगा है इसके साथ ही घरों से कचरा संग्रहण का कार्य ठप हो गया यह हड़ताल कितने दिन चलेगी इस पर संशय बना हुआ है। 

Dakhal News 31 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.