कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा

लोकसभा चुनाव की रणनीति और योजनाओं पर की चर्चा

उत्तराखण्ड सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में  मंत्री ने सरकार की योजनाओं और 2024 लोकसभा चुनाव में सरकार की रणनीतियों के बारे में चर्चा की। 

 

उत्तराखंड के काशीपुर में  प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की  उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया  सौरव बहुगुणा ने कहा कि की हमारी कोशिश है कि  पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन के लोगों से मिलते रहना चाहिए यही कोशिश है कि कार्यकर्ताओं से मिलकर आम जनता की जो समस्याएं हैं  और जो काम धरातल पर होने हैं उनके लिए चर्चा की जाए और आने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कैसे कार्य करना है उनसे बात की जाए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव मोड में रहती है और जनता के बीच रहती है पिछले 1 महीने से हमारा महाजनसंपर्क अभियान चल रहा है 2024 चुनाव की बात की जाए तो आज पूरा विश्व ये मान चुका है कि नरेंद्र मोदी से ज्यादा लोकप्रिय नेता कोई नहीं है. अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो कर दिखाया है जो बाकी किसी ने नहीं किया। 

Dakhal News 25 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.