Dakhal News
9 May 2024सोशल मीडिया पर मणिपुर का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें मणिपुर के एक समुदाय के पुरुष दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को निर्वस्त्अवस्था में घुमाते दिख रहे थे। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। अब इस घटना के विरोध की चिंगारी उत्तराखंड में सुलग रही है। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी ने कहा की मणिपुर में लगातार दिल झकझोरने वाली घटनाएं सामने आ रही है। जिसको लेकर पूरे देश मे राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर पर कोंग्रेस कार्यकर्ता अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा की सरकार नारी शक्ति की बात करती है। तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। सरकार पूरी तरह तरहमौन है। जिसको महिला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने मांग कि हैं की अगर महिलाओं ले खिलाफ घटनाएं भविष्य में दोबारा होती है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।
Dakhal News
21 July 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|