सैकड़ों हरे भरे पेड़ो पर चली आरी

डीएफओ का बयान मुझे नही पता

देहरादून में हरे भरे सौ से ज्यादा पेड़  काट दिए गए  लेकिन वन विभाग को इसका पता ही नहीं चला  डीएफओ का कहना है उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है  पेड़ों को काट कर यहाँ प्लाट बेचे जा रहे हैं नेहरू ग्राम नत्थन पुर रोड़ चर्च  के पास एक दो नहीं दस नहीं   100 से ज्यादा  पेड़ो पर आरी  चल गई  और वन विभाग को इसका पता तक नहीं चल पाया  DFO वैभव का कहना है कि ये मेरी जानकारी मे नहीं है ऐसे में सवाल उठता है तो फिर किसके इशारे पर सेंकड़ो पेड़ो को काट कर  ख़त्म  कर दिया गया पेड़ काटने के बाद जेसीबी चलाकर जमीन को को प्लेन करके प्लॉटिंग कि जा रही है  बताया जा रहा है ये पूरा खेल वन अमले और प्रशासन की मिली भगत से हुआ है एक तरफ कई साल पुराने खोखले और सडे गले पेड़ खड़े हैं  जिससे जान माल का खतरा बना हुआ है वहाँ कि भी पेड़ काटने कि अनुमति वन विभाग नहीं देता और एक साथ इतने पेड़ काट दिए जाएँ और संबंधित विभाग को पता भी ना चले बहुत चौंकाने वाला है। 

Dakhal News 2 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.