मालती को गोद में लेकर Nick Jonas ने शेयर की फोटो
मालती को गोद में लेकर Nick Jonas ने शेयर की फोटो

रानी चेहरा देख फैंस ने कहा 'अले इतनी क्यूट...'

 

बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक बाद एक अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई उनकी बेटी की फोटोज को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। कभी प्रियंका अपनी बेटी के साथ खेलती हुई नजर आती है, तो कभी बेटी संग किसी में मंदिर में दिखाई देती हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की नई तस्वीरें सामने आई हैं। लेकिन इस बार मालती मैरी (Malti Marie) अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ नहीं बल्कि पापा निक जोनस (Nick Jonas) के साथ दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इसी बीच मालती मैरी की नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में मालती मैरी अपने पापा निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। और दुनिया को अपनी बेटी का फेस भी दिखा रहे हैं। निक जोनस और मालती मैरी की इस तस्वीर को फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। निक जोनस और मालती मैरी की इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार भी लुटाते दिखाई दिए।

Dakhal News 13 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.