प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा की डेथ एनिवर्सरी पर शेयर की पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा की डेथ एनिवर्सरी पर शेयर की पोस्ट

नाना को मिस करती दिखीं मालती मैरी

 

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पापा और मालती मैरी अपने नाना को याद करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये नई तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इन तस्वीरो को एक्ट्रेस के फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा एक बाद एक अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ-साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा की 10वीं डेथ एनिवर्सरी पर पूजा करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी अपने नाना को मिस करती हुई नजर रही हैं। मालती मैरी की ये क्यूट सी तस्वीर आते ही छा गई। जानकारी के लिए बता दें प्रियंका चोपड़ा के पिता की मौत साल 2013 में कैंसर के कारण हो गई थी। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के बाद एक बार फिर इंडिया की फिल्मों में नजर आने वाली है। अभी हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था प्रियंका चोपड़ा साउथ के जाने-माने स्टार जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Dakhal News 11 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.