देवास में पटवारियों ने किया बड़ा घोटाला
देवास में पटवारियों ने किया बड़ा घोटाला

 

किसानों की राहत राशि के पैसे को खा गए

 

एक तो वैसे ही मौसम की मार से किसानों की फसल खराब हो गई थी। जैसे-तैसे उन्हें सरकार की तरफ से राहत के रूप में थोड़ी सी मदद मिली थी। उसे भी कुछ भ्रष्टाचारी पटवारी डकार गए। पटवारियों ने किसानों की राहत राशि के करोड़ो रुपये अपने करीबियों के खाते में डलवा दिए। मामले का खुलासा  होते ही कई पटवारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला देवास जिले का है। जहां  35 पटवारियों ने किसानों को करोड़ों का चूना लगाया। सरकार की तरफ से 2019-18 से 2021-22 तक जो राहत राशि किसानो के लिए भेजी गई थी। उस राशि को पटवारियों ने अपने करीबीयो के खाते मे डलवा लिए। पटवारियों ने करीब 1करोड़ 61 लाख रु की राशि का गबन किया। एडीएम महेंद्र कवचे ने इस मामले में कहा की ग्वालियर से महालेखाकर की टीम आई हुई थी। जिन्होंने इस घोटाले के बारे में बताया। अभी तक की करवाई में 1 करोड़ 10 लाख की राशि  इन पटवारियों से वसूली जा चुकी है। बकाया राशि भी वसूल ली जएगी। इस मामले में 8 पटवारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

Dakhal News 7 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.