कमलनाथ महिलाओं को दे रहे हैं लॉलीपॉप
कमलनाथ महिलाओं को दे रहे  हैं  लॉलीपॉप

 

डेम की 16 वी वर्षगांठ मनाने इकठ्ठा हुए नेता

 

भाजपा की राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार  ने कहा कमलनाथ महिलाओं को लॉलीपॉप दे रहे हैं। न कांग्रेस की सत्ता है न ही  शासन में लेकिन वो  नारी सम्मान का फार्म भरावा कर जनता को बेवकूफ बना रही है।परासिया में  मन्धान डेम की 16वी वर्षगांठ मनाने राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया अतिथि के रूप में शामिल  हुए। 16  साल पहले पूर्व विधायक ताराचन्द बावरिया के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने गर्मी के मौसम में पद यात्रा निकाली थी। क्योकि परासिया में पानी की समस्या   बढ़ते जा रही थी। कोयलांचल में पीने के पानी  का कोई प्रबंध नहीं था। पद यात्रा के बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार आते ही मन्धान डेम बनाया गया। जिससे परासिया कोयलांचल व आसपास छेत्रो में पानी की समस्या दूर हुई। इस अवसर पर  राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने भाजपा को राष्ट्रहित की पार्टी बताया और कहा कि कमलनाथ महिलाओं को लॉलीपॉप दे रहे  हैं। 

Dakhal News 6 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.