ग्लोबल वार्मिंग से बचना है तो पेड़ लगाएं
 ग्लोबल वार्मिंग से बचना है तो पेड़ लगाएं

 

शहर से गाँवो तक चली  पर्यावरण  की चर्चा

 

देवभूमि हरिद्वार में  शहर से लेकर गांवों तक पर्यवरण की चर्चा चली और पैधे लगाए गए। इस मौके पर विशेषज्ञों ने कहा अगर ग्लोबल वॉर्मिं ग से बचना है तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक  कई कार्यक्रम हुए। एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय। पुलिस लाइन, सभी थानों/चौकियों में वृक्षारोपण  किया गया। इस मौके पर एसएसपी अजय सिंह ने  कहा पौधा लगाना एक अच्छी आदत है। दिन प्रतिदिन बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति  को यथासंभव अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाए  रखने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा धरती को बचाए रखना है तो पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है। 

 

Dakhal News 6 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.