हर की पौड़ी कॉरिडोर की तस्वीर आई सामने
हर की पौड़ी  कॉरिडोर की तस्वीर आई सामने

प्रशासन ने साझा किया कॉरिडोर की तस्वीरों को

 

हर की  पौड़ी  जल्द ही भव्य और दिव्य स्वरूप में नजर आएगी। इसके लिए हर की  पौड़ी  का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के बाद विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी कैसी नजर आएगी उसकी तस्वीरें भी सामने आई है। प्रशासन ने डिजाइनर कंपनी से मिली तस्वीरों को साझा किया है। हरिद्वार में प्रस्तावित हर की  पौड़ी  कॉरिडोर के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। योजना के तहत सबसे पहले  हर की  पौड़ी  के मेन गेट और उसके आसपास का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही  हर की  पौड़ी  पुलिस चौकी को भी शिफ्ट किया जाएगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को  हर की  पौड़ी  पुलिस चौकी शिफ्ट करने के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि हर की  पौड़ी कॉरिडोर पर शासन स्तर से कार्रवाई होनी है। हर की  पौड़ी  कॉरिडोर का उद्देश्य यहां की भव्यता को बढ़ाना है। साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को यहाँ ज्यादा से ज्यादा सुविधा  देना है। 

 

Dakhal News 5 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.