पुलिस ने एक व्यक्ति को झूठे आरोपों से बचाया
पुलिस ने एक व्यक्ति को झूठे आरोपों से बचाया

व्यक्ति पर युवती ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

 

 

पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे आरोपों में फंसे बेकसूर व्यक्ति को बचाया। व्यक्ति पर नाबालिग युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच की तो पता चला की यह व्यक्ति तो बेकसूर है। दोषी कोई और ही है। युवती ने इस पर झूठा आरोप लगाया था। यह मामला उधमसिंह नगर का है। एसपी चंद्रशेकर घोड़के ने बताया की नाबालिग युवती ने निजी कंपनी में काम करने वाले महिपाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जब इस मामले की गहराई से जांच की गई तो पता चला की महिपाल सिंह तो घटना वाले दिन काम पर गए हुए थे। वह तो घटना वाले क्षेत्र के आसपास भी नहीं थे। एसपी चंद्रशेकर घोड़के ने बताया की नाबालिग युवती से  दोबारा पूछताछ कर उसकी कॉल डिटेल निकाली गई। तो गुनहगार कोई और ही निकला। युवती के पड़ोस में रहने वाले युवक सुमित ने उसको बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। एसपी चंद्रशेकर घोड़के ने बताया की चुकीं यह बेकसूर व्यक्ति युवती के घर के पास ही रहता था और उसके परिवार वालों से इसकी लड़ाई थी। इस वजह से युवती ने उसपर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

Dakhal News 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.