रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग लंदन में दिखीं न्यासा देवगन!
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग लंदन में दिखीं न्यासा देवगन!

 ब्लैक ड्रेस में बला सी खूबसूरत लगीं अजय देवगन की लाडली

 

बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चों को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बातें होती हैं। कभी इन स्टार किड्स के पार्टी वीडियो वायरल हो जाते है, तो कभी इन अफेयर की खबरें समने आ जाती है। इसी बीच अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में न्यासा देवगन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ दिखाई दे रही हैं। न्यासा देवगन और वेदांत महाजन की ये तस्वीर आते ही छा गई। इस तस्वीर को न्यासा देवगन के फैंस जमकर शेयर करते हुए नजर आए। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। कभी न्यासा देवगन की कोई पार्टी वीडियो सामने आ जाती है, तो कभी न्यासा अपने लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती है। इसी बीच अब न्यासा देवगन की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल हो रही तस्वीर में न्यासा देवगन अपने दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ दिखाई दे रही हैं। ओरहान अवात्रामणि के साथ-साथ इस फोटो में न्सासा देवगन के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन भी दिखाई दे रहे हैं। न्यासा देवगन इस वायरल हो रही तस्वीर में ब्लैक कलर का टॉप और व्हाइट पैंट पहने हुए दिखाई दीं। न्यासा देवगन की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि न्यासा देवगन और वेदांत महाजन की ये तस्वीर लंदन के एक होटल की है। न्यासा देवगन और वेदांत महाजन के अफेयर को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं। वेदांत महाजन और न्यासा देवगन को कई बार एक साथ पार्टी में देखा गया है। इन दोनों की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है। लेकिन आपको बता दें कि वेदांत महाजन और न्यासा देवगन ने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कुछ नहीं बोला है।

Dakhal News 4 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.