मदद का भरोसा दिया और बच्चा चुराया
मदद का भरोसा दिया और बच्चा चुराया

 

पुलिस ने किया दंपत्ति से बच्चा बरामद

 

मदद का भरोसा देकर एक निसंतान दंपत्ति ने एक बच्चे को चुरा लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर बच्चे को आरोपी दम्पति के पास से बरामद कर लिया है। हरिद्वार में अपनी पत्नी की खोज में अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे  विनायक के साथ आये रोहतास सिंह  को एक दंपत्ति ने उनकी पत्नी को खोजने में मदद का भरोसा दिलवाया और मौका देखकर उसका बच्चा चुरा ले गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो  इस सेंसेटिव मामले में  SSP हरिद्वार ने  पुलिस एवं CIU की संयुक्त टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू करवाई। ऐसे में पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी दंपत्ति  को गिरफ्तार कर चोरी किये  गए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी दंपत्ति ने बताया कि उनके कोई संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने बच्चा चुराया। पुलिस टीम  के  इस तेज एक्शन की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। 

 

Dakhal News 1 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.