Dakhal News
7 May 2024
अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान
डिंडोरी में वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस ने उनके चरित्र पर सावल खड़े किये हैं। इधर इस मसले पर कई कोंग्रेसियों ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है। इधर वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कांग्रेस के आरोपों की शिकायत पुलिस से की है। डिंडौरी जिला कांग्रेस में मची उथल पुथल के साथ ही इस्तीफे के दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अचानक वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को जिलाध्यक्ष पद से हटा कर विधायक ओमकार मरकाम गुट के अशोक पड़वार को जिला अध्यक्ष बना दिया था। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे कर अपना आक्रोश जताया। इस बीच कांग्रेस के आईटी सेल द्वारा सोशल मीडिया और समाचारों में हटाये गये जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला पर खुलेआम आरोप लगा बता दिया गया कि इनको भोपाल के एक होटल में किसी लड़की के साथ रंगरेलियां मानते पकड़ा गया था। इनकी शर्मनाक करतूत के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इन्हें हटाया गया। इस सब के बाद वीरेंद्र बिहारी शुक्ला अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे और अनर्गल आरोप लगाने वाले चरित्र हनन करने वाले कांग्रेस के आईटी सेल और इसे सोशल मीडिया ग्रुप में पोस्ट करने वाले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सिटी कोतवाली पुलिस शिकायत पर जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।
Dakhal News
30 May 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|