राज्यपालगुरमीत सिंह का चंपावत दौरा
राज्यपालगुरमीत सिंह का चंपावत दौरा

 

विवेकानंद की तपोस्थली में लगाया ध्यान

 

उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सीएम धामी की विधानसभा क्षेत्र चंपावत का दौरा किया। इस बीच राज्यपाल ने  स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली लोहाघाट पहुंचकर आश्रम में ध्यान लगाया और आश्रम की खूबसूरती देखकर इसे अद्भुत कहा  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चंपावत पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली लोहाघाट में मायावती आश्रम पहुंचे। जहां आश्रम के प्रबंधन ने  राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने  स्वामी विवेकानंद जी की के कमरे में पहुंचकर वहां ध्यान लगाया और उनके संग्रहालय को देखा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मायावती आश्रम की खूबसूरती की सराहना करते हुए कहा कि ये स्थान अध्यात्म का स्वर्ग है। यहां से दिखने वाली हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं अद्भुत है। राज्यपाल ने कहा वह एक बार अपने परिवार के साथ मायावती आश्रम जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली में आकर वे धन्य हो गए हैं। स्वामी जी की प्रेरणा से उनके अनुयायी जो निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं वो तारीफ के काबिल है। 

 

Dakhal News 27 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.