Dakhal News
9 May 2024
मिश्रा ने कहा जहां नारी पूजी जाती है वहां लक्ष्मी रहती है
गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कहा की जहां नारी का सम्मान होता है। वहां लक्ष्मी निवास करती है और हमारी संस्कृति भी हमें नारियों का सम्मान करना सिखाती है। गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा दतिया में प्रजापति समाज और यादव समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे। गृहमंत्री मिश्रा ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर शुभकामनाये दी। गृहमंत्री मिश्रा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं निकाह योजना के तहत सभी धर्मों की बेटियों का विवाह सम्पन्य होता है। सरकार कोई भेदभाव नहीं करती है। गृहमंत्री ने कहा की भारत ही एक ऐसा देश है जहां नारियों की पूजा होती है। क्योंकी हमारी संस्कृति भी यही है की यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते तत्र देवता:रमन्ते। हमारी संस्कृति में नर से पहले नारी है। चाहे सीताराम हो या राधेश्याम हो हर जगह नर से पहले नारी है।
Dakhal News
22 May 2023
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|