मौसम विभाग ने जारी की हिमस्खलन की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की हिमस्खलन की चेतावनी

 

श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह

 

पहाड़ों पर कुछ दिनों पहले  हुई बर्फबारी के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है | हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी है | उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है | मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि तापमान बढ़ने से पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते चार धाम जाने वाले रास्तों  में हिमस्खलन जैसी स्थिति बन सकती है | इसलिए हिमस्खलन की स्थिति को देखते हुए सभी श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों पर रहे . ताकि किसी भी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान ना हो | इसके साथ ही मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन के निर्देशानुसार ही चार धाम यात्रा के सुरक्षित रास्तों का उपयोग करें | 

Dakhal News 19 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.