चर्चित हनीट्रैप मामले की आरोपी पहुंची थाने
चर्चित हनीट्रैप मामले की आरोपी पहुंची थाने

आरोपी ने कहा बाकियों को भी गिरफ्तार करो

 

बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में पुलिस ने 5 लोगों को आरोपी बनाया था | जिनमें से सिर्फ एक ही आरोपी की गिरफ्तार किया गया था | बाकि आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई | अब जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया था | उनसे पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है |बीते साल अगस्त महीने में हनी ट्रैप मामले में डॉ पवन चिल्लोरिया ने 11 पन्नों का आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी | इसमें उन्होंने हनी ट्रैप में फंसा कर लाखों रुपए हड़पने की शिकायत की थी | इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को आरोपी बनाया था | जिसमें से मुख्य आरोपी जोया को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया था | अब इस मामले में मुख्य आरोपी जोया ने पुलिस करवाई पर सवाल खड़े किये हैं | जोया ने कहा की यदि मुझे मुजरिम बताया है तो इंसाफ पूरा होना चाहिए | इस मामले में दोषी बाकि लोगों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए | जोया ने कहा की में तो इस केस में छोटा सा मोहरा हूँ | बड़ी मछलियां तो खुले में घूम रही हैं | उनको भी प्रशासन जल्द गिरफ्तार करें | 

Dakhal News 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.