10 साल से चल रही थी रंजिश का दुष्परिणाम
10 साल से चल रही थी रंजिश का दुष्परिणाम

 

मुरैना में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

 

मुरैना के लेपा भिसोड़ा गांव में   एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई | गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है | इसके चलते   एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी  | जिसमें  3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं | सभी एक ही परिवार के हैं | गोलीबारी में  3 लोग घायल हुए हैं | मुरैना के लेपा भिसोडा गांव में शुक्रवार को एक परिवार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी | इस फायरिंग में छ लोग मारे गए | पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश  है | इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी | मुुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है | इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं | कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं | इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों को गोली मार देता है | गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े | घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला  लेती है | इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है | वारदात के बाद आरोपी मौके से  फरार हो गए | फायरिंग में लेस कुमारी  , बबली , मधु कुमारी , गजेंद्र सिंह , सत्यप्रकाश व संजू  सिंह  मारे गए हैं | लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा  है | 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी | इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था | कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया | 

Dakhal News 5 May 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.