शिवराज ने तेलगु संगमम् कार्यक्रम को किया सम्बोधित
शिवराज ने तेलगु संगमम् कार्यक्रम को किया सम्बोधित

 

शिवराज ने कहा एमपी में नर्मदा तो तेलंगाना में गोदावरी है

 

 

एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना के तहत तेलुगु संगमम्  कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए | कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-वर्षा कर तेलुगु भाषी भाई-बहन का स्वागत किया और उन्होंने तेलंगाना और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत में समानता बताई | तेलुगु संगमम् का यह कार्यक्रम सीएम हाउस में रखा गया | जिसमें सीएम शिवराज और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए | मुख्यमंत्री शिवराज नेकहा है की भारत में हमेशा से ही अतिथि देवो भव की परंपरा रही है | सांस्कृतिक रूप से भारत सदैव एक था, एक है और एक रहेगा | मैंने इस बात पर ध्यान दिया की मध्यप्रदेश और दक्षिण के राज्यों में क्या-क्या समानता है | तो मुझे यह ज्ञात हुआ की मध्यप्रदेश में नर्मदा मैया हैं तो तेलंगाना में गंगा-गोदावरी मैया है | जो सम्पूर्ण भारत की जीवन रेखा है | यदि मध्य प्रदेश में पन्ना में हीरों की खान है तो गोलकुंडा हीरों के व्यापार का प्रमुख केंद्र था और है | दुनिया का मशहूर कोहिनूर हीरा भी गोलकुंडा में ही था | इसी तरह सीएम शिवराज ने भोपाल और हैदराबाद में भी समानता बताते हुए कहा की हैदराबाद के हुसैन सागर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा है | तो यहाँ पर हमने राजा भोज सागर में राजा भोज की मूर्ति लगाई है | सीएम शिवराज ने कहा की कोविड के बाद भी मध्यप्रदेश की ग्रोथ रेट पिछले साल 19.6 प्रतिशत थी | और इस बार उसके ऊपर 16.5 प्रतिशत है | यहाँ कृषि विकास दर 18 प्लस ही रही है | देश में अन्न के भंडार भरने का काम मध्य प्रदेश कर रहा है | देश की जीडीपी में पहले हमारा योगदान सिर्फ 3 प्रतिशत हुआ करता था | आज बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गया है | सीएम शिवराज ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा की कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ रुपये था | लेकिन 2022-23 में हम इसे 3 लाख 14 करोड़ के पार लेकर गए हैं | कांग्रेस के शासन में उस समय टूटी फूटी सड़कें हुआ करती थीं, आज मध्यप्रदेश में चार लाख किमी का शानदार रोड नेटवर्क है | 

Dakhal News 18 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.