शिवराज सरकार ने लिया किसान हितैषी फैसला
शिवराज सरकार ने लिया किसान हितैषी फैसला

 

छोटे किसानों का बीमा प्रीमियम भरेगी सरकार

 

 

शिवराज सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना ले के आई है | जिन 76 लाख छोटे किसानों का फसल बीमा नहीं हुआ है | इनका बीमा प्रीमियम  अब शिवराज सरकार भरेगी | मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना के बाद एक और गेम चेंजर योजना शिवराज सरकार ला रही है | कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक करोड़ 3  हजार किसान है | जिसमे 48 लाख  किसान ऐसे हैं | जिनके पास ढाई एकड़ तक की जमीन है | और  वहीं  28 लाख किसान  ऐसे है | जिनके पास ढाई एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक की जमीन है | और 25 एकड़ से ऊपर के 63 हजार किसान ही  है | कमल पटेल ने कहा की अभी तक जो बीमा हुआ है | वह सिर्फ 24 लाख 37 हजार किसानों का हुआ है | यानि की सिर्फ  25% किसानों की फसलों का ही बीमा हुआ है | बाकि 75% किसानों की फसलों का बीमा होना रह गया है | कृषि मंत्री ने कहा बीमा उन्हीं किसानो का हुआ है | जिनकी केसीसी रेगुलर है | लेकिन जिनकी फसल का बीमा नहीं हुआ है | ऐसे में सरकार अब इन किसानों को सरकार फसल का सुरक्षा कवच देने जा रही है | पटेल ने कहा अब इन किसानों का बीमा प्रीमियम शिवराज सरकार खरीफ की फसल  के लिए  2 प्रतिशत प्रीमियम राशि और रबी फसल के लिए डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम राशि भरेगी | जिसके निर्देश कृषि विभाग को दे दिए गए हैं | मंत्री पटेल ने कहा कि यह देश के किसानों के लिए कहीं नहीं हुआ है | जो मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार करने जा रही है | 

Dakhal News 16 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.