शिवराज ने कहा कमलनाथ के पास पैसा,तभी वह नेता है
शिवराज ने कहा कमलनाथ के पास पैसा,तभी वह नेता है

 

मेरे पास तो सिर्फ प्रदेश की जनता का प्यार, आशीर्वाद है

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा | शिवराज ने कहा की कमलनाथ के पास धन, दौलत का भंडार हैं,इसलिए वह नेता हैं और इसी वजह से वह कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी है | पर हमारे पास जनता का प्यार और आशीर्वाद है | इसलिए हमारी सरकार है | लोकतंत्र में राजा वही होता है | जिसके साथ जनमत होता है | मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा की कमलनाथ के पास कार से लेकर हवाई जहाज तक सब है | नाथ के पास धन-संपत्ति का भरपूर भंडार है | इसलिए वह कांग्रेस के नेता हैं लीडर हैंऔर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं | और यह बात हम नहीं कह रहे | बल्कि कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं | शिवराज ने कहा भले ही कमलनाथ के पास धन-दौलत का भंडार है | लेकिन हमारे पास जनता का प्यार और आशीर्वाद है | कांग्रेस का नेता तय करने का पैमाना धन,दौलत, और साधन है उनका यह पैमाना उन्हीं को मुबारक हो | क्योंकी लोकतंत्र का पैमाना तो यही है की जिसके पास जनमत है वह ही लीडर है और उसी की सत्ता होगी | 

Dakhal News 15 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.