कांग्रेसियों का स्थानीय मांगो को लेकर जंगी प्रदर्शन
कांग्रेसियों का स्थानीय मांगो को लेकर जंगी प्रदर्शन

 

प्रदर्शन में सैंकड़ों  कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

 

 

सिंगरौली में राहुल गांधी की संसद सदस्यता और  स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने   जमकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन में  बड़ी संख्या में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने  गिरफ्तारी देते हुए | कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा और जल्द ही मांगो को नहीं माने जाने पर फिर धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया है | कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के नेतृत्व में. राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के साथ ही जिले की   समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार  के खिलाफ  प्रदर्शन किया | कांग्रेस  ने कहा  केन्द्र सरकार   ईडी और सीबीआई  का दुरुपयोग  कर रही है | प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं | राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने   कहा कि जनता भाजपा सरकार से परेशान है | जल्द ही कमलनाथ के नेत़ृत्व मे हमारी सरकारी बनेगी | इसके साथ ही लाडली बहनों को हमारी सरकार एक हजार रुपए से बढाकर पंद्रह सौ रुपये देगी | वहीं पूर्वमंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि हमनें अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा है | हमारी मांगो को लेकर आश्वासन दिया गया है | लेकिन यदि हमारी मागें नहीं मानी गई तो हम लोग फिर से धरना देने के लिए बाध्य होंगे | 

Dakhal News 14 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.