कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर किया धरना प्रदर्शन
कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर किया धरना प्रदर्शन

 

कांग्रेस ने की किसानों को 100% मुआवजा देने की मांग

 

डिंडौरी में जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में  ओलापीड़ित किसान 100% मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है | किसानों की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा है की  फसल का जो सर्वे किया गया है | उसे निरस्त कर पुनः सर्वे कर शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिलाया जाए | जिला पंचायत अध्यक्ष  रुदेश परस्ते के नेतृत्व में किसान आंदोलन का आयोजन किया गया | इस आंदोलन में गाड़ासरई और आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने  हिस्सा लिया | इस दौरान रुदेश परस्ते शासन-प्रशासन  पर जमकर बरसे रुद्रेश परस्ते ने कहा की बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फसलें ख़राब हो गई थी | जिसके बाद शासन-प्रशासन ने गाँव-गांव जाकर खेतों में सर्वे कर नुकसान की रिपोर्ट बनाई | लेकिन 100% नुकसान होने के बाद भी सिर्फ 30 या 40 प्रतिशत फसल के नुकसान का मुआवजा देने की बात की जा रही है | अत हम मांग करते है की ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के नुकसान का किसानों को 100 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए और जो सर्वे किया गया है | उसे निरस्त करके  पुनः सर्वे किया जाए | 

 

Dakhal News 12 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.