भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया तिरंगे की जगह पार्टी का झंडा
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया तिरंगे की जगह पार्टी का झंडा

 

कांग्रेस महामंत्री ने की उनके खिलाफ कड़ी करवाई की मांग

 

कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री ने एक वीडियो  के जरिये .भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगया की भाजपाइयों ने स्थापना दिवस के दिन सरकारी संस्थानों में तिरंगे की जगह अपनी पार्टी का झंडा लगाकर राष्ट्रध्वज का अपमान किया है | जिसके लिए इनपर कड़ी करवाई होनी चाहिए |यह वीडियो 6 अप्रैल भाजपा  के  स्थापना दिवस का है | जिसमें साफ़ दिख रहा है की पंचायत भवन में भाजपा के कार्यकर्ता तिरंगे की जगह अपनी पार्टी का झंडा फहरा रहे है | इस वीडियो के सामने आते ही कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की है | कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री देवेंद्र पाठक ने कहा की,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा का स्थापना दिवस मनाने में  इस तरह व्यस्त थे की उन्हें राष्ट्रध्वज और उनकी पार्टी के झंडे में फर्क समझ नहीं आया |  जिस वजह से वह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं | पाठक ने कहा कि हमने कलेक्टर और एसपी को इस संबंध में जानकारी दी है | यदि समय रहते इस मामले में कार्यवाही नहीं होती है | तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे | 

 

Dakhal News 9 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.