कृषि मंत्री ने कहा घबराए नहीं किसान
कृषि मंत्री ने कहा घबराए नहीं किसान

 

पाई पाई की भरपाई करेगी सरकार

 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर कहा की यह सरकार किसानों की है | दुःख और संकट की घडी में हम किसानों के साथ खड़े है| जितना भी नुकसान किसानों का हुआ है | उसकी भरपाई सरकार करेगी | अचानक हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पर कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान सामने आया है | उन्होंने किसानों से अपील की है कि  किसान बिल्कुल भी नहीं घबराए...यह सरकार किसान हितैषी सरकार है | हर संकट की घड़ी में हम आपके साथ खड़े है | केंद्र से लेकर राज्य में  भाजपा डबल इंजन की सरकार है | आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है | प्रदेश के सारे कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया  हैं | हर खेत हर क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा | जितनी भी क्षति हुई है | आप सब लोगों की वो सरकार भरेगी | 

 

Dakhal News 23 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.