अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी का स्वागत

हर ग्राम पंचायत में लगेगी चाय चौपाल

आष्टा में राजेश शिरोडकर के भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी बनने पर उनका स्वागत किया गया इस दौरान विधायक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं शिरोडकर ने कहा कि गांव-गांव घर-घर जाकर  हम चौपाल लगाएंगे और  राज्य सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे आष्टा में नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी राजेश शिरोडकर का स्वागत किया गया इस दौरान आष्टा विधायक ने कहा कि पार्टी ने हमें एक ऊर्जावान कार्यकर्ता सौंपा है यह निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी एवं मध्य प्रदेश शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाएंगे इससे पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी राजेश शिरोडकर ने कहा कि गांव-गांव घर-घर जाकर हम राज्य सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे और जिन्हें अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें यह लाभ दिलाएंगे एवं पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करेंगे मोर्चे  के सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाएंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे इस कार्यक्रम में चाय पर चौपाल नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। 

Dakhal News 4 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.