जैन धर्म अनुयायियों ने निकाला मशाल जुलूस

सम्मेद शिखर को लेकर  सरकार निर्णय बदले

जाएं तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर जी को सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किये जाने से जैन समाज नाराज है जाएं समाज ने सरकार के खिलाफ टीकमगढ़ में मशाल जुलुस निकाला झारखंड राज्य स्थित सम्मेद शिखर जैन तीर्थ स्थल को  सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किए जाने से जैन धर्म अनुयाई लगातार सरकार के इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं  टीकमगढ़ में लगातार दूसरे दिन जैन समाज के लोग  हाथ में मशाल लिए हुए निकले इस मशाल जुलुस में   बड़ी संख्या में स्त्री  पुरुष  और बच्चों  ने भाग लिया जुलूस  शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ   गांधी चौराहे पर  खत्म हो गया इस दौरान जैन धर्म अनुयायियों ने बताया कि  हम  सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हैं और जैन धर्म का बच्चा-बच्चा सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के खिलाफ है जैन धर्म अनुयायियों में  सरकार के खिलाफ  गुस्सा स्पष्ट देखा जा रहा  हैं उन्होंने कहा कि जब तक   सरकार अपना निर्णय नहीं बदल देती है तब तक हम ऐसे ही विरोध करते रहेंगे। 

Dakhal News 3 January 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.