बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्रफल में होगा इजाफा
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्रफल में होगा इजाफा

गढ़पुरी गांव के 312 परिवार विस्थापन को हुए  राजी

 

उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पार्क के क्षेत्रफल में  इजाफा होगा | टाईगर रिजर्व के मध्य स्थित गढ़पुरी गांव को  विस्थापित किया जायेगा | इसके लिए ग्रामीणों और पार्क प्रबंधन में सहमति हो गई है | बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व पार्क के क्षेत्रफल को बढ़ाया जा रहा है |  जिसके लिए गढ़पुरी गांव को विस्थापित किया जायेगा | पार्क प्रबंधन और ग्रामीणों में सुलह  हो गई है  | प्रबंधन कार्यवाही के बाद मुआवजा की राशि  का  वितरण करेगा | गढ़पुरी गांव के चिन्हित 312 परिवार इसके लिए राजी हो गए हैं | आपको बता दें गढ़पुरी गांव बांधवगढ़ के कोर जोन में है  | जहां जंगली जानवरों की लगातार मूवमेंट रहती है  | वहीं विस्थापितों को 10 लाख की जगह अब  15 लाख प्रति परिवार देने का फैसला हुआ है  | बांधवगढ़ के बचे अन्य गांवों को भी जल्द ही विस्थापित किया जायेगा| 

 

 

Dakhal News 10 December 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.