राहुल गाँधी की यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह

प्रियंका वाड्रा पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में, प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा बेटे रेहान के साथ पहुंची

कांग्रेस नेता राहुल गांधी  को  भारत जोड़ो यात्रा को अब बहन प्रियंका वाड्रा का साथ मिला है पहली बार प्रियंका वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची इस दौरान बड़ी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।   

मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला इस यात्रा के दौरान राहुल गाँधी का हुलिया एकदम बदल गया देखना ये होगा कि राहुल गांधी की यात्रा राजनीति को कितना बदल पाती है  राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का 78वां दिन है आज सुबह उन्होंने खंडवा से यात्रा शुरू की अगले 10 दिनों में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी को इस यात्रा में उनकी बहन प्रियंका   का साथ भी मिला है राहुल की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह उनके साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा , बेटे रेहान वाड्रा भी इस यात्रा  में शामिल हुए सात सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा ने अपना महाराष्ट्र चरण पूरा कर लिया है और अब भाजपा शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया है मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो यात्रा जाएगी  इसमें खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास शामिल हैं  इससे पहले राहुल गांधी ने बुरहानपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देश में फैले डर के माहौल के खिलाफ इस यात्रा की शुरुआत की  है राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की जुगलबंदी भी देखने को मिली सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 26 तारीख को राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  महू में एक जनसभा को संबोधित करेंगे ये बाबा साहब आंबेडकर की जन्म स्थली है 26 नवंबर 1948 को ही संविधान सभा का ड्राफ्ट बनना शुरू हुआ था भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सेवा दल भी साथ चल रहा है खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का रास्ते में में लोकनृत्य से स्वागत किया गया भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका के साथ राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट भी चल रहे हैं। 

 

Dakhal News 24 November 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.