Dakhal News
9 May 2024मध्य प्रदेश की निवाड़ी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग जगह दबिश देकर करीब दो दिन में 50 लोगों पर कार्रवाई की है। यह लोग शराब बनाने और बेचने का व्यापार करते थे। इसके अलावा पुलिस ने अवैध गांजे की खेती से करीब डेढ़ क्विंटल हरे पौधे जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 14 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला पृथ्वीपुर थाना इलाके का है। पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने देर रात पुलिस बल के साथ भोपालपुरा गांव के मझले खिरक से अवैध गांजे की खेती के साथ रमेश उर्फ भज्जू यादव व शैलेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने जेर गांव से 38 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ गांजे की खेती पकड़ी है करीब आधा बीघा में यह खेती हो रही थी। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लगातार नशा के खिलाफ अभियान चला रही है गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से लोगों को नशा से दूर रहने व नशा खोरी से लड़ने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
Dakhal News
9 October 2022
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|