ट्विंकल खन्ना ने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी
ट्विंकल खन्ना ने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव ने कल अपना जन्मदिन मनाया है। आरव अब 20 साल के हो गए हैं। बेटे के जन्मदिन के इस खास मौके पर अक्षय और ट्विंकल बेहद खुश हैं। आरव के बर्थडे पर ट्विंकल ने एक खास तस्वीर पोस्ट कर उन्हें विश किया है। इस पोस्ट पर लगातार फैंस कमेंट कर बर्थडे ब्वॉय को ढेरों बधाई दे रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘और वह 20 साल का हो गया! उसे उठाना बेहद मुश्किल है, लेकिन फिर आखिरी में छोड़ देना भी कठिन है।समस्या ये है कि है कि हम उनकी परवरिश के बारे में इनता सोचते हैं कि वो बड़े हो कर ऐसा बनेंग। हम हम साल-दर-साल ऐसा ही करते हैं। उन्हें इस चीज की इतनी आदत हो जाती है कि हम ये भूल ही जाते हैं कि ये उनकी लाइफ है और ये डिसीजन उनका होना चाहिए। इन सभी बातों से पीछे हटना मुश्किल है, लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि वो एक बेहतरीन लड़का है। वो खुद अपना बेहतर भविष्य बना सकता है।‘ वहीं इस पोस्ट के लास्ट में ट्विंकल ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है। 

 

Dakhal News 16 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.