महंगाई के विरोध में 22 को आक्रोश रैैली निकालेगी कांग्रेस
ratlam, Congress ,anger rally , 22 against inflation

रतलाम। कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में 22 अप्रैल को रतलाम शहर में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उपस्थित रहेंगे। इसकी तैयारियों केे संबंध में रविवार को रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी मंडलम अध्यक्ष चार कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

बैठक में कमलनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां की गई जिसमें मुख्य रूप से पूरे शहर में घर-घर आमंत्रण पत्र बांटना एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत सम्मान करना इस हेतु रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने रतलाम शहर के समस्त कांग्रेस जन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रतलाम शहर के प्रभारी अमिताभ मंडलोई की उपस्थिति में जिम्मेदारियां सौंपी।

जन आक्रोश रैली बंजली हवाई पट्टी से प्रारंभ होकर सज्जन मिल राम मंदिर सैलाना बस स्टैंड जीपीओ रोड जेल रोड कॉलेज रोड हाथी खाना होते हुए कालिका माता मंदिर पहुंचेगी, जहां पूर्व मुख्यमंत्री मां कालिका के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे, तत्पश्चात अंबेडकर भवन में सेक्टर प्रभारी मंडल प्रभारी की बैठक संबोधित करेंगे। उसके बाद महंगाई के विरोध में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे!

Dakhal News 17 April 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.