मौसम विभाग ने भोपाल सहित ग्वालियर संभाग में जताई बारिश की संभावना
bhopal, meteorological department, expressed  possibility , rain , Bhopal ,Gwalior divisions
भोपाल। पश्चिमी विक्षोम के असर के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर संभाग में आगामी 2 मार्च को बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते राजधानी सहित प्रदेश के मौसम में एक बार फिर ठंडक घुल गई है। कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम हो गया है। राजधानी में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। 
 
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वहीं न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में काफी गिरा है। शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस छिंदवाड़ा, रायसेन व खरगौन में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मप्र के मौसम में 29 फरवरी से बड़ा बदलाव आ सकता है। 29 फरवरी से 2 मार्च के बीच भोपाल सहित ग्वालियर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।
 
लगातार मौसम बदलने की वजह जम्मू-कश्मीर से गुजरने वाला पश्चिमी विक्षोभ है। कई जगहों पर ओले गिरने से किसानों को नुकसान हो सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहले ही ओलावृष्टि हो चुकी है। विभाग का कहना है कि 29 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो काफी मजबूत है। इससे प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।
Dakhal News 27 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.