गैस पीड़ितों के नेता अब्दुल जब्बार नहीं रहे
जब्बार का निधन

 

बीमारी से जूझते जब्बार का आखिरी वीडियो

 

भोपाल गैस पीड़ितों के सबसे बड़े नेता अब्दुल जब्बार को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाता उससे पहले ही उनका निधन हो गया बीमारी से दो दो हाथ कर रहे अब्दुल जब्बार का आखिरी वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सामने आया जहाँ दिग्विजय सिंह उनसे कह रहे हैं तुमसे बहुत काम लेना है सब ठीक हो जाएगा | इस मामले में यह भी सामने आया कि दूसरों के हक़ और स्वास्थ्य की लड़ाई लड़ने वाले अब्दुल जब्बार को खुद ठीक इलाज नहीं मिल पाया  और उनकी मौत हो गई | 

 

गैस पीड़ितों के लिए संघर्ष का बड़ा अध्याय लिखने वाले अब्दुल जब्बार का गुरूवार रात  भोपाल के चिरायु अस्पताल में  निधन हो गया जब्बार का निधन हृदय गति रुकने से  हुआ  वह 63 साल के थे  | ज्यादा डायबिटीज के चलते पैर की नसें ब्लाक होने से उन्हें गैंगरीन हो गया था  | शुरू में उन्हें कमला नेहरू अस्पपताल में भर्ती कराया गया था इसके बाद हालत बिगड़ी तो वे  बीएमएचआरसी में भर्ती हो गए | जहाँ  डॉक्टरों ने कहा कि इलाज की पर्याप्त सुविधाएँ नहीं हैं लिहाजा 11 नवंबर को उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया | अब्दुल जब्बार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं  जिस व्यक्ति ने गैस पीड़ितों के हक़ उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपना जीवन खपा दिया उसे खुद सही इलाज नहीं मिल पाया अब्दुल जब्बार का आखिरी वीडियो सामने आया जिसमे पीड़ा उनके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है | पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरूवार को उनका हाल जानने गए और उन्हें ततकाल मुंबई इलाज के लिए चलने को कहा | दिग्विजय सिंह ने जब्बार से कहा सब ठीक हो जाएगा तुमसे अभी बहुत काम लेना है |  दिग्विजय सिंह ने सरकारी कमला नेहरू अस्पताल पर सवाल उठाते हुए कहा तू पड़ा रहा न कमला नेहरू में इतने दिन उससे यह सब हुआ है | 

 

दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अब्दुल जब्बार को इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट करवाना चाहते थे | लेकिन ऐसा हो नहीं सका और गैस पीड़ितों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहने वाले अब्दुल जब्बार इस दुनिया को ही अलविदा कह गए भोपाल में गैस पीड़ितों के स्वास्थ्य को लेकर सदैव सजग रहने वाले अब्दुल जब्बार को ही भोपाल में ठीक इलाज नहीं मिल पायेगा इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी | शुक्रवार को भोपल के गरम गड्डा कब्रिस्तान में   अब्दुल जब्बार को  सुपुर्दे खाक किया  गया |

 

Dakhal News 15 November 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.