पेट्रोल पम्प पर आया सांप ,मची अफरा तफरी

 

सांप इधर-उधर भागता रहा ,बाद में पकड़ा गया  

पेट्रोल भराने को लेकर जब मारा-मारी हो रही थी  तभी पंप पर एक सांप आ गया | थोड़ी  मशक्कत के बाद पेट्रोल पंप पर निकला सांप पकड़ में आया इसके बाद लोगों के चैन की सांस ली यह वाकया इंदौर का है |

मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्टर्स और टैंकर संचालकों की हड़ताल से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है  | हड़ताल के चलते रोजमर्रा की चीजें लोगों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रही है |हड़ताल के चलते पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने लगी है  पेट्रोल की कमी के चलते  पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं  इसी बीच  गांधीनगर इलाके में पेट्रोल पंप पर सांप निकल आया  | सांप देखते ही सबके होश फाख्ता हो गए  | पहले से ही पेट्रोल-डीजल के लिए परेशान हो रहे लोग पंप पर सांप देखकर घबरा गए | इसके बाद पंप संचालक ने सांप पकड़ने की कोशिश शुरू की | लेकिन कभी सांप इधर भागता तो कभी उधऱ  | थोड़ी   मशक्कत के बाद सांप पकड़ में आया  | इसके बाद पंप पर हालात सामान्य हुए  |

Dakhal News 7 October 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.