Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संघ बताये क्या नाथूराम गोडसे देशभक्त था
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी की विचारधारा से आरएसएस व भाजपा की विचारधारा बिल्कुल विपरीत है | इन लोगों को जवाब देना चाहिए कि क्या नाथूराम गोड़से देशभक्त था | दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यापमं घोटाले में जिन्हें क्लीनचिट मिली, उनकी जांच दोबारा की जाए |
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने जिन लोगों को क्लीन चिट दी है, उन पर लगे आरोपों की जांच नए सिरे से होनी चाहिए | इसके लिए वह पहले राज्य सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह कोर्ट जाए | अगर सरकार कोर्ट नहीं जाती है तो वह खुद व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में इसकी लड़ाई लड़ेंगे | दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को व्यापमं घोटाले में जेल जाना पड़ा था | व्यापामं घोटाले के मुख्य सूत्रधार नितिन महेंद्र को सीबीआई ने जांच में क्लीन चिट दे दी | इसलिए सीबीआई जांच पर शुरू से सवाल उठ रहे हैं | भाजपा व आरएसएस द्वारा गांधी जयंती मनाए जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी की विचारधारा से आरएसएस व भाजपा की विचारधारा बिल्कुल विपरीत है | उन्होंने कहा कि वह इन लोगों से एक ही सवाल करना चाहते हैं कि क्या नाथूराम गोड़से देशभक्त था? इस सवाल का उत्तर उन्हें देना चाहिए |
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में अति बारिश के कारण काफी धन-जन की हानि हुई है सीएम कमलनाथ आर्थिक मदद मांगने दिल्ली गए थे | सीएम ने केंद्र सरकार को बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से 16 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है | भाजपा सांसदों को प्रदेश की जनता को राहत दिलाने के लिए पीएम पर मदद के लिए दबाव बनाना चाहिए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हनीट्रेप मामले में राज्य सरकार काफी गंभीर है पिछले 15 साल से प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण स्थितियां काबू से बाहर हो गई थीं हर कोई प्रदेश को लूटने लगा इसी लूट का प्रतिफल हनीट्रेप है | उन्होंने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से इस मामले की जांच करा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |