बाढ़ पीड़ित चिंतित न हों, सरकार पूरी मदद देगी
बाढ़ पीड़ित चिंतित न हों, सरकार पूरी मदद देगी

 

बाढ़ पीड़ितों को बचाने में जान गंवाने वाले शहजाद मंसूरी के परिवार को चार लाख आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कमल नाथ मंदसौर जिले के ग्राम पायाखेड़ी और बेटिखेड़ी के बाढ़ प्रभावितों से मिले

 

 

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने आज मंदसौर जिले के बाढ़ प्रभावित गाँव पायाखेड़ी और बेटिखेड़ी का दौरा किया। कमल नाथ ने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि वे चिंतित न हों, सरकार उनके साथ है और उन्हें पूरी मदद दी जाएगी।  नाथ ने इस मौके पर बाढ़ पीड़ितों को बचाते हुए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले स्वर्गीय शहजाद मंसूरी के परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

 

मुख्यमंत्री  कमल नाथ ने सुवासरा तहसील के ग्राम पायाखेड़ी और बेटिखेड़ी पहुँचकर नष्ट हुई फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों के साथ हुए अन्य नुकसानों को देखा। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से कहा कि सरकार उनके साथ है, उनके हर नुकसान की भरपाई की जाएगी। जिला प्रशासन को बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया कि राहत पहुँचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी प्रभावितों को 15 अक्टूबर तक राहत पहुँचा दी जाएगी। 

 

मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि अधिकारियों को फसलों का वास्तविक आकलन करने और सर्वे कार्य ईमानदारी के साथ समय-सीमा में करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्व. शहजाद मंसूरी के परिवार को सांत्वना प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें हर संभव मदद सरकार देगी।

 

मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, विधायक  हरदीप सिंह डंग, पूर्व सांसद  मीनाक्षी नटराजन और संभाग तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Dakhal News 24 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.