Patrakar Priyanshi Chaturvedi
70 से ज्यादा कड़कनाथ को बनाया शिकार
कांकेर में एक तेंदुए को कड़कनाथ मार्गे का स्वाद ऐसा पसंद आया कि वह रोज पोल्ट्री फॉर्म में आकर कड़कनाथ मुर्गे का शिकार करने लगा | पोल्ट्री फॉर्म संचालकों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी तो इस तेंदुए को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ा गया |
कांकेर के ग्राम पंचायत ठेल्काबोर्ड के पोल्ट्री फार्म में लगातार एक सप्ताह से तेंदुआ घुसकर मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा था | यह तेंदुआ यहाँ कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे -मुर्गियों को अपना शिकार बनता था और कुछ ही दिन में ये 70 मुर्गे चट कर गया | इस तेंदुए की जानकारी वन विभाग को दी गई वन विभाग ने पोल्ट्रीफार्म में पिंजरा लगा दिया और बीती रात फिर शिकार करने पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया | तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़कर शहर से दूर जंगल में छोड़ दिया है | तब जाकर गांव के लोगों ने राहत की सांस ली |
इस तेंदुए ने अब तक करीब 70 से अधिक कड़कनाथ मुर्गों को अपना शिकार बना चुका था | जिससे गांव और दुकानदार दहशत में थे | कड़कनाथ के चक्कर में यह तेंदुआ हमेशा गांव के आसपास घूमता रहता वन विभाग ने कई दफा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, लेकिन वो उसमें फंस नहीं रहा था लोग तेंदुए के खौफ की वजह से शाम 6 बजते ही अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक कर रहते थे | बता दें कांकेर शहर और उसके आस-पास के इलाके में लंबे समय से हिंसक वन्य जीवों का आतंक रहा है। पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया था |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |