तेज रफ़्तार बस पेड़ से टकराई

 

तीन लोगों की मौत कई घायल

 

धार में एक तेज रफ़्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई |  जिससे तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई |  और तीन से ज्यादा लोग घायल हो  गए |  

धार के  धरमपुरी मुनि आश्रम के पास एक निजी बस तेज गति से जा रही थी  | और  अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई | बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि |  बस के दो टुकड़े हो गए | बताया जा रहा है की  निजी बस मनावर से इंदौर जा रही थी  | टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही  3 लोगों की  मौत हो गई | और  3 से ज्यादा लोग  घायल  हो गए |  घायलों को इंदौर रेफर किया गया है |  मरने वाले लोगों में  एक धर्मपुरी का  और दो मनावर के बताये जा रहे है | पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर  जांच शुरू कर दी है |

 

Dakhal News 9 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.