Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हाईकमान तय करेगा कौन बनेगा अध्यक्ष
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत होगी |भूरिया ने कहा कि बीजेपी ने जो विकास कार्य 15 साल में नहीं किये वो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में कर दिखाए |
झाबुआ उपचुनाव पर कांतिलाल भूरिया ने कहा पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा किये गए विकास कार्य को देख रहा है बीजेपी ने जो काम पंद्रह साल में नहीं किये उसे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 महीने में कर दिया | बीजेपी ने रोजगार गारंटी बन्द कर दी थी | लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह योजना चालू कर दी है | लोगों को हमारी सरकार पर भरोसा है... मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कांतिलाल भूरिया ने कहा कांग्रेस हाईकमान तय करेगा की अगला अध्यक्ष कौन बनेगा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |