Dakhal News
26 April 2024
मंदी से ध्यान हटाने की कोशिश है चंद्रयान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक अजीब सा बयान सामने आया है | ममता का कहना है देश में आर्थिक मंदी से ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान-2 मिशन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है | ऐसा लग रहा है कि मोदी के सत्ता में आने से पहले इस तरह के मिशन शुरू नहीं हुए थे |
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में आर्थिक मंदी है | इससे ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान-2 मिशन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है | ऐसा लग रहा है कि मोदी के सत्ता में आने से पहले इस तरह के मिशन शुरू नहीं हुए थे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि आप अमेरिका, रूस और इजरायल को मैनेज कर सकते हैं, लेकिन बंगाल को नहीं | पश्चिम बंगाल विधानसभा में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया | ममता सरकार की ओर से पेश किए गए इस प्रस्ताव को पारित भी कर दिया गया है | भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर अन्य सभी दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया | बीजेपी विधायक स्वाधीन सरकार ने बंगाल में भी एनआरसी की मांग की है |12 सितंबर को ममता बनर्जी असम जा सकती हैं | इस मुहिम पर काम करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं |
Dakhal News
6 September 2019
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.
Created By: Medha Innovation & Development
|