बावरिया और नाथ की बात का असर नहीं

 

कमलनाथ की भी नहीं सुनी दिग्गी समर्थकों ने 

दिग्विजय समर्थकों ने उमंग सिंघार का पुतला फूंका

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ और एमपी कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया की बातों का कांग्रेस नेताओं पर कोई असर नहीं दिखा | दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने वन मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया | सीएम कमलनाथ की समझाइश के बाद वनमंत्री उमंग सिंघार ने मौन साध लिया है   लेकिन दिग्विजय सिंह खेमा अब खुलकर सामने आ गया है  | 

 

मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की चिठ्ठी से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है  | वन मंत्री उमंग सिंघार द्वारा लगातार तीन दिनों तक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोपों की बौछार जारी रही  |  सिंघार ने अपने पुराने आरोपों को दोहराने के अलावा दिग्विजय सिंह पर सरकार को ब्लैकमेल करने, शेडो सीएम की भांति काम करने के और शराब और रेत का धंदा करने के आरोप लगाए थे | आरोप  के बाद मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले में सिंघार को बुलाकर चर्चा की और उन्हें इस मुद्दें पर आगे चुप रहने की हिदायत भी दी  | सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने अब इस मसले पर कोई भी बात सार्वजनिक तौर पर नहीं  करने को कहा  |  सीएम से मुलाकात के बाद सिंघार फिलहाल चुप हैं  लेकिन दिग्विजय सिंह खेमा वनमंत्री  उमंग सिंघार के विरोध में आ गया है   | उमंग सिंघार के बंगले के बाहर दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया और अपने नेता के खिलाफ दिए गए वनमंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी भी की इसके बाद दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने वनमंत्री का पुतला फूंक दिया  |  

 

सूत्र बताते हैं कि कमलनाथ ने वनमंत्री सिंघार और दिग्विजय सिंह से  इस विवाद को  खत्म करने को कहा है  |  लेकिन ऐसा लगता नहीं है  | सूत्र बताते हैं दिग्विजय समर्थक प्रदेश भर में उमंग सिंघार के खिलाफ आंदोलन का मन बना रहे हैं  |  वहीँ खबर है इस मसले  पर अधिकांश मंत्री उमंग सिंघार से सहमत हैं और हाईकमान से अपने अपने तरीके से प्रदेश के ताजा हालातों से अपडेट कर रहे हैं   |  इस मामले पर अब तक तीन मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को पत्र लिख कर चिठ्ठी काण्ड पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं  |

 

Dakhal News 4 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.