धूमधाम से मनी सम्राट मिहिर भोज महान की जयन्ती

 

बढ़चढ़ के किया युवाओं ने रक्तदान  

 

अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस  और  गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयन्ती बड़े  धूमधाम से मनाई |  इस मौके पर  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | जिसमे समाज के  सैकड़ो युवाओं ने रक्तदान किया |

  

हरदा में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा  10 वा  अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस  व गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयन्ती  धूमधाम से मनाई गई  सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर   रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथियो ने  भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना कर  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | इस मौके गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको याद किया गया | 

 

 इस दौरान लगभग सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान किया  | इस अवसर पर अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रिय महामंत्री  गुर्जर मनोज बागरे, प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पाटिल, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौधरी, सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे | पूर्व विधायक ने आयोजन की सराहना की और कहा की सम्राट मिहिर भोज महान की जयन्ती के मौके पर रक्तदान जैसे आयोजन से समाज का  मनोबील बढ़ता है |

 

Dakhal News 2 September 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.