Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मिट्टी की बनी मूर्तियां पसंद कर रहे हैं लोग
प्लास्टर ऑफ पैरिस की मूर्तियों पर लगा प्रतिबन्ध
गणेश उत्सव की तैयारियां बड़े धूम धाम से की जा रही है | जगह जगह गणेश भगवान् की एक फ्रेंडली मूर्तियां बनाई गई हैं | प्रशासन के आदेश के बाद प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है | जिसको देखते हुए शहर में मिटटी की मूर्तियां बनाई गई हैं |
भोपाल में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है | नगर निगम और प्रशासन के आदेश के बाद प्लास्टर ऑफ पैरिस की बनी मूर्तियों पर रोक लगाई गई है | जिसको देखते हुए शहर में मूर्तिकारों और विक्रेताओं ने मिटटी की मूर्तियां बनाई है | शाहपुरा स्थित एक बीज संस्था ने मिटटी की मूर्तियों के विक्रय का एक बेहतरीन प्रयास किया है | जिसमे यह संस्था गांव में लोगों को मिटटी की मूर्ती बनाने को प्रेरित करती है | और बनी हुई मूर्तियों को बेचा जाता है | संस्था की ऑनर कंचन का कहना है की ऐसा करने से एक तो गांव में रोजगार पैदा होता है | वही दूसरी ओर पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |