केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत, 43 घायल

 

घायलों का महाराष्ट्र के धुलिया और शिरपुर स्थित अस्पताल में उपचार जारी 

 

   सेंधवा से 50 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र राज्य के शिरपुर की |   केमिकल फैक्ट्री में  ब्लास्ट हो गया  बताया जा रहा है कि हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब गैस सिलेंडर में धमाका हो गया |  देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और इसकी चपेट में कर्मचारी आ गए |

 

 हादसा हुआ उस वक्त फैक्ट्री में 70 से ज्यादा लोग मौजूद थे |  घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम और बचाव दल पहुंच गया है। फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है | जानकारी के मुताबिक अब तक 6 लोगों की मौत हुई है | और 43 घायल हुए हैं |   घायलों का महाराष्ट्र के धुलिया और शिरपुर स्थित अस्पताल में उपचार जारी है | बचाव कार्य अभी जारी है | फैक्ट्री में  लोग फंसे हुए भी बताए जा रहे हैं |

Dakhal News 31 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.