Dakhal News
Saaho हाल ही में इसका Trailer रिलीज हुआ, करोड़ों बार इसे देखा जा चुका है। रिलीज से पहले ही मेकर्स ने जबरदस्त माहौल तैयार कर लिया है। यह फिल्म कितनी भव्य है इसका अंदाजा यह ट्रेलर देता है। औऱ saaho फिल्म box office में धमाल करने वाली फिल्म हैं
फिल्म साहो 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है| और प्रभास की फिल्म पहले ही दिन इतनी बड़ी रकम कमा सकती है | इस फिल्म को शूट ही तीन भाषाओं में किया गया है तमिल, तेलुगु और हिंदी में किया गया है और मलयालम में भी इसे डब कर रिलीज किया जाएगा। लगभग 350 करोड़ के बजट में इसे बनाया गया है।अगर हर भाषा से मिलने वाली रकम को जोड़ा जाए तो पहले ही दिन Saaho की जेब में कम से कम 70 करोड़ रुपए होंगे। हिंदी संस्करण से इस पहले दिन 18 से 20 करोड़ रुपए मिलने की आशा है। लगभग 50 करोड़ इसे बाकि तीन भाषाओं से हासिल होने की उम्मीद है। तेलुगु भाषा में तो इसे आईमैक्स फॉरमेट में भी रिलीज किया जा रहा है। आईमैक्स संस्करण पूरी दुनिया में ही दिखाया जा रहा है। इसे फिल्म में श्रद्धा का अदाज ही अलग है | प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा भी यहां दूसरे कलाकारों से मिलवाया गया है।
Saaho की रिलीज में अब 2 ही दिन हैं। इस शुक्रवार को यह भव्य फिल्म रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म की रिलीज से टिकट खिड़की पर कई रिकॉर्ड टूटना तय माना जा रहा है। प्रभास इसमें जासूस का रोल कर रहे हैं। इतनी सारी बातों के होते हुए इससे बंपर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
फिल्म से जुड़े कैरेक्टर पोस्टर्स एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। 'साहो' एक बड़ी एक्शन थ्रिलर है। Saaho में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा के भी खास रोल हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |