 
									Dakhal News
 31 October 2025
									31 October 2025
									
डॉक्टरों ने सरिया निकाल के बच्चे को बचाया
एक तीन साल का बच्चा सीढ़ियों से मकान के पिलर पर जा गिरा और पिलर का सरिया मासूम के पेट को छेदता हुआ पीठ से जा निकला | डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर बड़ी मशक्क्त के बाद मासूम के पेट से सरिये को निकाला दिया | लेकिन मासूम बच्चे की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है |
रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना के पहाड़िया गांव में तीन साल के मासूम रूद्र के पेट में सरिया घुस गया, जो पीठ के बाहर तक निकल गया | यह घटना उस समय हुई, जब शिवेंद्र पांडे का मासूम बच्चा रूद्र सीढ़ी से नीचे उतर रहा था और फिसल जाने के कारण वह पिलर पर जा गिरा जिसमें सरिया निकला हुआ था | मासूम सरिया में फंसा चीखता-चिल्लाता रहा | जब परिजन की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए जैसे तैसे सरिया काट कर मासूम को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया | जहाँ चार डॉक्टरों की टीम ने सवा घंटे तक ऑपरेशन कर मासूम के जिस्म से सरिया निकाला संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ. रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि शिवेंद्र पांडेय के तीन वर्षीय बेटे रुद्र का ऑपरेशन सफल रहा है | अभी बच्चे को वेंटीलेटर पर रखा गया है |
 
							
							
							
							Dakhal News
 26 August 2019
								26 August 2019
								|  All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  Created By:   Medha Innovation & Development |