Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हाल ही में आर्मी की ड्यूटी पूरी कर लौटे हैं धोनी
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज अब एकदम बदल गया है | धोनी अब क्रिकेटर कम और कमांडो ज्यादा नजर आ रहे हैं | धोनी हाल ही में आर्मी की ड्यूटी पूरी कर कश्मीर से वापस लौटे हैं |
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं | धोनी जयपुर एयरपोर्ट पर दिखाई दिए... एकदम आर्मीमैन की तरह | धोनी इस बार एक अलग ही कमांडो लुक में अपने फैंस के सामने आए धोनी आर्मी कमांडो की तरह सिर पर काले रंग का कपड़ा पहने दिखे | धोनी इसी अंदाज में एक होटल में रुके और इसी अंदाज में शाम की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए धोनी का जयपुर एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया | धोनी ने पीठ पर बैग लटकाया हुआ था | वह मुस्कुराकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकर कर रहे थे |
हाल ही में धोनी जम्मू और कश्मीर में सेना में अपनी ट्रेनिंग के दौरान फौज की वर्दी में दिखे और इसके बाद वह इस अलग ही अंदाज में नजर आए धोनी ने मिलिट्री कलर की टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और सिर पर पटका बांधा हुआ था |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |