नगर निगम की रिमूवल गैंग की गुंडागर्दी

नगर निगम की रिमूवल गैंग की गुंडागर्दी 

इंदौर नगर निगम में गुंडों की फ़ौज 

 

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग  |    गुंडा गैंग में तब्दील हो गई है  |  ये लोगों को धमकाती है उनके साथ अभद्रता करती है और जब कोई इनसे बातचीत करना चाहे तो ये उन्हें मारती है |   इस गैंग का एक महिला के साथ मारपीट का वीडिओ वायरल हुआ है |  जो बताता है कि इंदौर की सड़कों पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं हैं| 

 

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग का एमआर टेन इलाके में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है |   इसमें नगर निगम के कर्मचारियों ने लाठियों से एक महिला की पिटाई की   | नगर निगम के ये गुंडे महिला को मरते हुए खुद को मर्द साबित करना चाह रहे थे   |  इस महिला की जो भी मदद करने आया नगर निगम के गुंडों ने उनकी भी पिटाई कर दी |  नगर निगम की ये रिमूवल  गैंग  यहां ठेला चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी  |   इस महिला ने जब इनसे ऐसा करने का कारन पूछा तो गैंग के गुंडों को बुरा लग गया और ये सब लठ्ठ लेकर महिला पर पिल पड़े |    इस गैंग में शामिल इन लोगों ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया और लोगों को मारा  | ऐसा लग रहा थी कि इंदौर जैसे शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है ही नहीं | 

 

 
Dakhal News 21 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.